फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टैंकर संचालन के लिए जल संस्थान को इजाजत का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। तापमान बढ़ने के साथ महानगर में भू जल तेजी से गिरना आरंभ हो गया है। इस वजह से मोहल्लों में हैंडपंप साथ छोड़ने लगे हैं। कई मोहल्लों में पानी की किल्लत शुरू हो गई लेकिन, अभी तक जल संस्थान टैंकर संचालन आरंभ नहीं कर सका। जल संस्थान अफसरों का कहना है कि प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने पर ही टैंकर संचालन आरंभ होगा।



महानगर की राजपूत कॉलोनी, बड़ागांव गेट बाहर, सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई, उनाव गेट बाहर, शिवाजी नगर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, डडियापुरा समेत इनके आसपास के दर्जनों मोहल्लों में पानी का संकट है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 12 दिन से पानी नहीं मिल रहा है। जल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप ने भी काम करना बंद कर दिया। टैंकर की मांग करने पर जल संस्थान अफसर हाथ खड़े कर देते हैं। जल संस्थान ने टैंकर संचालन के लिए टेंडर तो करा लिया लेकिन, संचालन के प्वाइंट भी तय नहीं किए। इन मोहल्लों के लोग पानी न मिलने से परेशान हैं। जल संस्थान महाप्रबंधक प्रदीप जादौन का कहना है कि टैंकर संचालन की तैयारियां पूरी हैं। इजाजत मिलने पर इनका संचालन आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



पिछली बार टैंकरों ने लगाए थे एक हजार से अधिक चक्कर

पिछली दफा जल संकट से जूझ रहे मोहल्लों को राहत देने के लिए जल संस्थान की ओर से चलवाए गए टैंकरों ने करीब एक हजार चक्कर लगाए थे। टैंकरों पर निगरानी के लिए जीपीएस लगवाए गए थे। जल संस्थान अफसरों के मुताबिक इस दफा भी टैंकरों में जीपीएस लगवाए गए हैं। इससे टैंकर संचालक गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे। इनकी निगरानी भी कराई जाएगी। टैंकरों को भरने के लिए फिल्टर रोड एवं सहानी विहार कॉलोनी में स्थान तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें