फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में घुस आया पानी, बेटी की शादी का सामान बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। एक ओर जहां बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है वहीं दूसरी ओर यह सरकारी कर्मचारी के लिए आफत बन कर आई। मैदान में डंप की गई बालू और गिट्टी ने पानी निकासी का रास्ता रोक दिया। इससे रास्ते में पानी भर गया इसलिए दरवाजा खोलते ही घर में एकाएक पानी घुस आया। दीवार में कई छेद करने के बाद पानी निकला। पानी भर जाने से घर में रखा बेटी की शादी का सामान बर्बाद हो गया।



शिक्षा विभाग में कार्यरत अब्दुल रईश सिद्दीकी ने बताया कि वह शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पर तैनात है। वह विभाग परिसर में बने कंपोजिट विद्यालय के कैंपस में रहता है। कचहरी परिसर में निर्माण कार्य होने के कारण आवास विकास परिषद ने गिट्टी और बालू डंप करा दी थी। मंगलवार की रात को हुई बारिश का पानी डंप बालू और गिट्टी के कारण निकल नहीं सका। उसके परिवार के कुछ सदस्य जमीन पर सोए थे। पानी धीरे-धीरे घर के अंदर घुसना शुरु हुआ तो जमीन पर सो रहे सदस्य जाग गए। दरवाजा खोला तो एकाएक पानी उनके घर में घुस गया। घर में करीब तीन फुट पानी भर जाने से सभी घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में जलभराव होने से उनके घर का इलेक्ट्रानिक सामान और बेटी की शादी के लिए जोड़ा गया सामान बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि अगले महीने ही उनकी बेटी की शादी है। इसलिए धीरे-धीरे वह सामान जोड़ रहे थे। रातभर पानी भरे होने के कारण सभी जागते रहे। सुबह होने पर श्रमिकों को बुलाकर दीवारों में छेद कर पानी निकाला गया।



इसकी सूचना होने पर बीएसए विपुल शिवसागर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी के माध्यम से जमीन समतल कराने के बाद वहां नाली भी खुदवाई जिससे फिर ऐसा जलभराव न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें