बेरवई(झांसी)। तहसील मऊरानीपुर के ग्राम बेरवई में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्ग से लेकर युवा किसानों ने अपने ऊपर आने वाले जल संकट के समाधान के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि ग्राम बेरवई में पानी का जलस्तर लगातार नीचे गिरने से पेयजल व सिंचाई के लिए संचालित ट्यूबवेल फेल हो रहे हैं जिससे किसानों की हजारों एकड़ भूमि में फ सल की बुवाई नहीं हो पा रही है। किसानों के पास खेती के अलावा और कोई आजीविका के साधन ना होने से किसानों को परिवार का भरण-पोषण का संकट पैदा हो रहा है।
मालूम हो कि क्षेत्र बांधों से घिरा हुआ है। आसपास के सभी गांवों में नहरों से सिंचाई होती है। बेरवई गांव एकमात्र बचा हुआ है। जहां पर किसानों के पास सिंचाई के लिए कोई भी साधन नहीं है। हालात बद से बदतर होते चले जा रहे हैं। इस ओर यदि सरकार थोड़ा सा ध्यान दे तो थोड़े से प्रयास से हजारों किसानों के चेहरों पर मुस्कान खिल सकती है। किसानों ने चौपाल में कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द सर्वे करवाकर पथराई डैम वाली नहर से गांव को जोड़े जिससे हम लोगों के सिंचाई करने की समस्या हल हो जाए। यदि समस्या हल नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कमलेश कुमार यादव, मानसिंह, सुशील यादव, मजीद खान, दीपक चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, रमाकांत, संदीप कुमार, मुस्तकीम खान, अभिषेक वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, राजकुमार साहू, हंसराज, प्रभाकर यादव, रणजीत सिंह यादव, कमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, नारायण दास यादव, घनेंद्र सिंह यादव, रमेशचंद्र यादव, प्रेमनारायण यादव, घनश्याम दास यादव, वनमाली चौधरी, रितिक कुमार चौधरी, दीपचंद्र पाल, ठाकुरदास चौधरी, परशुराम दादा, मोहनलाल, प्रेमचंद्र चौधरी, राजू, राजेंद्र प्रसाद, सुशील यादव, अजय कुमार, परशुराम, मनोहर पाल, हरभजन पाल, दयाराम पाल, अरविंद यादव, बृजेश, खरगाई अहिरवार, वंश गोपाल, बृजलाल, बबलू साहू, इनताज खान, मुमताज खान, लोकें द्र, प्रभुदयाल आदि किसान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के किसान अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने प्रियंका गांधी की जन्मदिन दिवस के अवसर पर गांव के वृद्ध किसानों को फू लमाला भेंट कर उनको सम्मानित किया। किसान रामसेवक यादव, वनमाली चौधरी, श्याम बिहारी चौधरी, प्रहलाद सिंह, आसाराम अहिरवार ने बताया कि किसानों की हर समस्या का हल करना प्रशासन और सरकार का दायित्व है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी शेखर राज बड़ोनिया ने कहा की पथराई बांध के निर्माण में धरातलीय संरचना की अपेक्षा होने से इस बांध का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। इसक ा निर्माण होने के बाद भी आज उसके पास के हजारों एकड़ के खेत असिंचित रह गए हैं। ऐसी योजनाओं के क्रि यान्वयन से कैसे यहां के किसानों को लाभ मिलेगा।