फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीस इलाकों में रहा पेयजल संकट

Tue, 22 Aug 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
water jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महानगर में अलग-अलग कारणों से सोमवार को 20 से अधिक क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि नरसिंह राव टौरिया टंकी से जुड़े इलाकों में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति का संकट है।
विज्ञापन

दतिया गेट फिल्टर पर लगी 120 होर्स पावर की दो मोटरों से नरसिंह राव पानी की टंकी को भरा जाता है। चार दिन पहले दो में एक मोटर खराब हो गई थी, इससे टंकी में पानी पहुंचना कम हो गया। इससे टंकी से जुड़े आधे क्षेत्रों में पानी पहुंच पा रहा है। सोमवार को नरिया, लक्ष्मण गंज, इतवारी गंज, माधव बेड़िया, साईं का तकिया, नईबस्ती गोड़आ मुहल्ला, गोलाकुआं और आसपास क्षेत्र में जलापूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या को लेकर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि दूसरी मोटर ठीक हो गई है। मंगलवार से सभी क्षेत्रों को सामान्य दिनों की तरह आपूर्ति मिलेगी।
 इधर, सिविल लाइन टंकी न भर पाने से स्टेशन रोड, आफीसर्स कॉलोनी, इलाइट, विवेकानंद कॉलोनी, फ्लावर कंपाउंड, सीता होटल और आसपास क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इस समस्या पर उपखंड अधिकारी बबीना जल शोधन प्लांट एसके त्रिपाठी ने बताया कि जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा किसी अन्य क्षेत्र का वाल्व अधिक खोल दिए जाने के कारण सिविल लाइन टंकी नहीं भर सकी। बबीना से पूरी क्षमता के साथ झांसी पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें