झांसी। महानगर में घर-घर से कचरा का उठान होगा। गाड़ियां लोगों के घरों के बाहर आएंगी और कचरा भर कर ले जाएंगी। महापौर किरन राजू बुकसेलर ने गांधी जयंती के अवसर पर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में लोगों को कुछ पैसे जरूर खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन गंदगी से निजात मिलेगी।
उन्होंने वार्ड संख्या 32 व 39 से कचरा एकत्र करने के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कचरा संग्रह करने का कार्य निजी संस्थाओं को दिया गया है, जो घर-घर जाकर कचरा एकत्र करेंगी। इस मौके पर पार्षद रजनी सेंगर, शालिनी यादव, जितेंद्र तिवारी, रवींद्र सोलंकी, रामकृष्ण गोस्वामी, हरिश्चंद्र, सौरभ कनौजिया, संतोष यादव, नरेंद्र यादव, प्रताप बुंदेला, शैलेंद्र, दिनेश जोशी, मिंटू मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं वार्ड संख्या 46 में महापौर ने पांच महिला एवं पांच पुरुष शौचालयों का लोकार्पण किया। इस दौरान राकेश बाबू गौतम मनोज श्रीवास्तव, संजीव चौरसिया, पार्षद रईस राईन आदि मौजूद रहे।
इसके बाद महापौर ने सिविल अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सीएमओ डा. विनोद यादव, प्रभारी नगर आयुक्त रोहन सिंह के साथ अस्पताल में सफाई की। उनके साथ पार्षद कनक शिवहरे, मोहन नेपाली, लखन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।