झांसी। गांधी जयंती के उपलक्ष में बंगरा क्षेत्र के सभी सरकारी भवनोें पर
ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के
चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
बंगरा क्षेत्र पंचायत
कार्यालय में बीडीओ महेश शंकर ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राजकुमार
यादव, चरनदास अनुरागी, अशोक कुमार, सलीम सिद्दीकी, राधे लाल, पूरन लाल, शिव
कुमार सिंहल आदि लोग मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय मुकरयाना में सीमा
घोष व धनेंद्र सिंह राजावत ने बच्चों को मिठाई बांटी। देश के प्रति बच्चों
को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के योगदान के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर बच्चोें ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल विकास
विद्यालय में विश्राम सिंह के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रमों की
प्रस्तुति दी गई।
रामराजा एकेडमी में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह यादव के
नेतृत्व में बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस्वती शिशु
मंदिर में भारत प्रसाद सेन ने प्रसाद वितरण कराया।