फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में गूंजी वसीम रिजवी को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के कुरान मजीद से 26 आयतों को हटाने के बयान और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका के विरोध में सोमवार को शिया-सुन्नी एकता कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को दिए ज्ञापन में गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

शिया समुदाय के मौलाना शाने हैदर जैदी ने बताया कि वसीम का कृत्य न काबिले बर्दाश्त है। वसीम ने देश के करोड़ों मुसलमानों के मजहबी जज्बातों से खिलवाड़ किया है। सरकार से अपील है की तुरंत ही वसीम को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा धार्मिक किताबों के साथ लोगों की आस्था जुड़ी होती है। इन किताबों के बारे में गलत बोलने का किसी को कोई हक नहीं है। ऐसा बोलकर वसीम सिर्फ सुर्खियां बटोरना चाहते है। सरकार को उन्हें गिरफ्तार कर तुरंत ही जेल भेजना चाहिए। इस मौके पर राजू आब्दी, जफर आब्दी, सरकार हैदर, आमिर आब्दी, सिराज खान, कारी हसीब, नईम, मोहम्मद आसिफ, सादिक बरकाती, खलील बरकाती व मुबीन खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें