फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति की राह पर दौड़ा वार्ड दो

विज्ञापन
nagar nigam jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विकास कार्यों व सड़कों के निर्माण होने से महानगर के तालपुरा प्रथम का वार्ड दो लगातार विकास की राह पर दौड़ने लगा है। इलाके  में सड़कों का निर्माण होने से वार्ड चकाचक होता जा रहा है। क्षेत्र मेें रोशनी की व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरुस्त हो गई है। साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था होने से वार्ड प्रगति की राह पर दौड़ रहा है। इलाके में बने कुओं की मरम्मत व साफ-सफाई कराई गई है। इससे काफी हद तक पेयजल संकट का निदान हुआ है, लेकिन यहां पानी की टंकी की कमी अभी अखर रही है। आवारा जानवर भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

महानगर के इस वार्ड में एवट मार्केट, कंबल मिल, ज्वाला महाराज का बगीचा, काली माई का मुहल्ला, कुरयाना, कछयाना, अहिरवार बस्ती, तालपुरा के क्षेत्र आते हैं। इस वार्ड में अधिकतर श्रमिक लोग ही निवास करते हैं। इस इलाके में काफी सालों से पानी की समस्या बनी हुई है, जो गर्मियों में और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। गर्मियों में इलाके के लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ता है, लेकिन स्थानीय पार्षद जामवती के अथक प्रयासों से क्षेत्र में बने कुओं की साफ-सफाई व मरम्मत कार्य के साथ कुओं का कवर्ड होने से लोगों को काफी हद तक परेशानी से निजात मिली है। यह स्थानीय लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं सड़कों के निर्माण होने व वार्ड की हर गली  एलईडी लाइटों के लगने से  जगमग हो गई है। डोर टू डोर कचरा व्यवस्था से भी लोगों को काफी राहत मिली है।

वार्ड एक नजर में
आबादी 12000 से अधिक

ये हैं उपलब्धियां
- एवट मार्केट से कसाई मंडी तक डामर रोड का निर्माण
- कछयाना मुहल्ले में हर जगह एपेक्स सड़क का निर्माण
- इलाके में मौजूद सभी कुओं की मरम्मत के साथ साफ-सफाई व जाल का बिछना
- इलाके में 15 नए बिजली के खंभों का लगना
- 50 से अधिक खंभों पर एलईडी लाइटों का लगना
- पीने के पानी के लिए दो हैंडपंपों का लगवाना
- कसाई मंडी स्थित नाले की दो बार सफाई होना व पुलिया का निर्माण होना
- कोरी धर्मशाला के पास सोलह सीटेेड सार्वजनिक शौचालय का नवीनीकरण
- तालपुरा में कैलाश साहू के मकान से गजराज की दुकान तक सड़क का निर्माण
- कर्मचारियों की संख्या दस से बढ़कर बारह होना
 ये हैं समस्याएं
- अंबेडकर नगर में स्थाई बना कचरे का ढेर
- इलाके में पानी की टंकी का नहीं होना
- क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक

महत्वपूर्ण स्थल
- अंबेडकर चौराहा, हैबट मार्केट, कंबल मिल, काली माता का मंदिर
महत्वपूर्ण व्यक्ति
रमेश साहू एडवोकेट, वली मुहम्मद, कैलाश वर्मा, धर्म यादव, हमीद बाबा,

पहले वार्ड में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इलाके की पुलिया व नालियों का निर्माण होने से परेशानी से निजात मिली है।
विज्ञापन

वफाती, स्थानीय नागरिक

इलाके में पानी की समस्या काफी सालों से है, अहिरवार बस्ती में बना कुआं काफी जर्जर था। पानी पीने के योग्य नहीं था। मरम्मत व सफाई होने से कुएं का पानी पीने योग्य हो गया है।
चंद्रगुप्त, स्थानीय नागरिक


क्षेत्र में पहले सड़कों का निर्माण नहीं होने से इलाके के लोगों को निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वार्ड में सभी सड़कों का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत हो गई है।
सुशील कुमार, स्थानीय नागरिक

इलाके की मुख्य सड़क पर बने मूत्रालय के पास से लोगों व क्षेत्र की महिलाओं को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सार्वजनिक शौचालय को चाराें ओर से कवर्ड कर नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन

 मुन्ना लाल, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें