फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी की हद, शुक्रवार को भी नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घर से सीधे कूड़ा उठाने का काम करीब पूरे शहर में ही सिमटता जा रहा है। कई कॉलोनियों में पिछले कई दिनों से कंपनी के लोग कूड़ा उठाने नहीं पहुंच रहे। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। मजबूरन लोगों को सड़कों पर कूड़ा फेेंकने पर मजबूर होना पड़ रहा।
विज्ञापन

नगर निगम एवं कूड़ा उठाने के काम में लगी कंपनियों के बीच विवाद होने से यह काम पटरी पर लौट नहीं पा रहा। सीपी मिशन कंपाउंड स्थित कृष्णापुरी, कैलाश रेजींडेंसी, फ्रेंडस कॉलोनी, अयोध्यापुरी समेत पॉश कालोनियों में घरों से कूड़ा उठना बंद है। कूड़ा न उठने से लोगों में नाराजगी है। परेशान लोगों ने कई बार निगम प्रशासन से शिकायत की लेकिन, सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कंपनी के कर्मचारी चालीस रुपया हर माह ले जाते हैं लेकिन, कूड़ा उठाने कोई नहीं आता।
ऐसे में लोगों को मजबूरी में बाहर कूड़ा फेंकना पड़ता है। इन कॉलोनियों के आसपास कूड़ा फैला होने से आवारा जानवर भी एकत्रित हो जाते हैं। इससे दुर्गंध भी पैदा हो रही है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक कूड़ा फैला होने से मोहल्ले में मक्खी एवं मच्छरों की भी भरमार होती जा रही है। बीमारियां भी फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने यहां से नियमित कूड़ा उठवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था नियमित की जाए।
विज्ञापन

- घरों से कूड़ा उठाने का काम बहुत दिनों से बंद है जबकि कर्मचारी नियमित चालीस रुपये लेकर जाते हैं। कई बार शिकायत की लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही।
एमपी खरे, रिटायर्ड आयकर अधिकारी
- कूड़ा उठाने वाला काफी दिनों से नहीं आ रहा। इससे बहुत परेशानी हो रही है।
शांति देवी
- कूड़ा नहीं उठ रहा लेकिन, एजेंसी की ओर से नियमित पैसा वसूली हो रही। कूड़ा फेकने में बेहद परेशानी हो रही है।
जयराम पटेल
कई दिनोें का कूड़ा घरोें में एकत्रित हो रहा है। रोजाना कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं आता।
उर्मिला
- रोजना कूड़ा न उठने से घर का कूड़ा बाहर फेंकने जाना पड़ता है। एजेंसी के लोग भी हर महीने चालीस रुपये लेकर जाते हैं। शिकायत का भी कोई फायदा नहीं हो रहा।
विज्ञापन

विक्रांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें