वोटरजी की मदद को पुलिस की लाल पर्ची
- फोटो : amar ujala, jhansi news
हिंसा आशंकित और संवेदनशील इलाकों के वोटरों की मदद के लिए पुलिस उन्हें विश्वास लाल पर्ची बांटेगी। इसमें उन सभी संबंधित पुलिस और अन्य अधिकारियों के टेलीफोन नंबर होंगे, जिन्हें जरूरत पर कॉल किया जा सकेगा।
पुलिस को खुफिया के जरिए सूचना मिली है कि कुछ दबंग कमजोर लोगों को डरा-धमकाकर अपनी मर्जी से मतदान करवा सकते हैं। ऐसे इलाकों और गांवों की सूची पुलिस ने बना ली है। इसमें से कई को पाबंद किया जा चुका है। अब पुलिस इन वोटरों को घर-घर लाल पर्ची पहुंचाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि लाल पर्ची छप रही हैं और शीघ्र ही बांट दी जाएंगी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और शिकायत की सत्यता परखने के बाद कार्रवाई करेगी। चुनाव में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेगी। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
शिकायत है तो डॉयल करें--
एसएसपी आवास 0510-2333304, 0510-2333340, एसपी देहात 9454401069, सीओ 9454401432, चुनाव कार्यालय 0510- 2980260, 9454409750, पीआरओ एसएसपी 9454457645, जिला कंट्रोल रूम 9454401893, शहर कंट्रोल रूम 9454417455, डायल 100, प्रेक्षक बबीना व झांसी आरएन जाधव 9978405994, प्रेक्षक मऊरानीपुर सुनील कुमार जैन 9424180751, प्रेक्षक गरौठा डा. पूर्णिमा 9418001253, व्यय प्रेक्षक चितरंजन धनगड़ा मांझी 9937109270, पुलिस प्रेक्षक आरपी वेंकटेश्वर 7805266483 हैं।