फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक डायवर्ट किया रूट, लोग हुए परेशान

Sun, 19 Feb 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
traffic news jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मायावती की जनसभाओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। नए सिरे से ट्रैफिक में फेरबदल किया गया और इस कारण लोगों को दिक्कत हुई। इलाइट चौराहे पर अचानक वाहन रोक दिए गए। डायवर्जन के कारण सिविल लाइन, सुकवां-ढुकुवां कॉलोनी और रेलवे स्टेशन मार्ग पर देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की जनसभा प्रदर्शनी मैदान में होने की वजह से तय किया गया था कि सुबह नौ बजे से चित्रा चौराहा और अशोक तिराहा के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चित्रा चौराहा जाने वाले वाहन स्टेशन रोड होकर निकाले जाएंगे। इलाइट जाने वाले वाहन बीकेडी चौराहा होकर निकलेंगे। सुबह से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी योजना के तहत वाहनों का संचालन करते रहे और ट्रैफिक सुगम बना रहा। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर इलाइट चौराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।
अचानक नये सिरे से इस मार्ग के बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कइयों ने पुलिस कर्मियों से चंद कदम दूरी पर जाने के लिए कहा लेकिन, पुलिस ने एक नहीं सुनी। जब लोगों ने इलाइट होकर चित्रा चौराहा की तरफ जाने का प्रयास किया तो वहां भी वाहनों को रोक दिया गया। इस वजह से सिविल लाइन, सुकुवां ढुकुवा कॉलोनी और रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाम लग गया। तेज धूप में फंसे लोग व्याकुल होते रहे। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। हैरानी की बात है कि जाम को खुलवाने के लिए पुलिस तक नहीं पहुंची। लोगों ने अपनी गाड़ियों से उतरकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



पहले मायावती को हैलीकॉप्टर से आना था, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम बदला और वह सड़क मार्ग से आई, इस कारण व्यवस्थाओं में परिवर्तन करना पड़ा।
डा. जंगबहादुर, सीओ सिटी

ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। अशोक तिराहा जाने के लिए गाड़ी खींचकर इलाइट चौराहा पर आया, जहां से पुलिस नहीं जाने दे रही है। समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं ? जिससे पेट्रोल भर जाए और ट्यूशन पढ़ने चला जाऊं।
प्रांजल संगम निवासी रेलवे कालोनी 

मैं अशोक तिराहा के पास कोचिंग पढ़ने जा रही थी। पुलिस जाने नहीं दे रही है जबकि इलाइट चौराहा से कोचिंग बमुश्किल एक सौ कदम की दूरी पर है। अखबार में अशोक तिराहा के पास रोकने की बात लिखी थी, लेकिन यहां तो पहले ही रोक रहे हैं। 
प्रनीति निवासी रेलवे कालोनी

मुझे केनरा बैंक में जरूरी काम करने के लिए जाना था। पता नहीं क्यों पुलिस इलाइट चौराहा पर रोक रही है जबकि जनसभा प्रदर्शनी मैदान पर है, जो अशोक तिराहा से काफी दूर है। यदि आज बैक का काम नहीं हुआ तो काफी परेशानी खड़ी हो जाएगी। 
विनोद तोमर निवासी थापक बाग

मैं मेडिकल कॉलेज से आ रहा था, रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। किसी तरह से गाड़ी स्टार्ट करके इलाइट चौराहा तक आया ताकि पेट्रोल भरवा लूंगा, लेकिन पुलिस जाने नहीं दे रही है। ऐसी स्थिति में न लौट सकता हूं और न आगे जा सकता है।
विज्ञापन

अंकुर श्रीवास्तव निवासी पिछोर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें