फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मतदाता दिवस का आयोजन शुक्रवार को जगह-जगह किया गया। शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र का महत्व बताते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

बीयू में एनएसएस और स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत 25 जनवरी 2011 को हुई। इस दौरान डॉ. प्रशांत मिश्र, डॉ. श्वेता पांडेय, प्रो. मुन्ना तिवारी, प्रो. आरके सैनी, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, डॉ. अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, बिपिन बिहारी महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. टीके शर्मा ने शिक्षकों, कर्मियों और छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। इस दौरान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसका संचालन डाॅ. आनंद प्रकाश सिंह व डाॅ. मानवेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इस दौरान डाॅ. सिप्पी दासानी, प्रो. योगेश पांडेय, प्रो. डीडी गुप्ता, प्रो. मुकेश श्रीवास्तव, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. केएम अग्रवाल, डाॅ. विजय कुमार यादव, डाॅ. सर्वेश नारायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें