फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीना व बड़ागांव ब्लाक में 27 को मतदान

Sat, 31 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव का बिगुल बजते ही पंचायत राज विभाग ने चुनाव की तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। चार चरणों में होने वाले चुनाव को जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के तर्ज पर ही बांटा गया है। पहले चरण में बड़ागांव व बबीना ब्लाक में चुनाव होगा। दूसरे चरण में चिरगांव व मोंठ ब्लाक में, तीसरे चरण में मऊरानीपुर व बंगरा ब्लाक में एवं अंतिम चरण में गुरसरांय व बामौर ब्लाक में चुनाव होगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के चुनाव की अधिसूचना सात नवंबर को जारी होगी। पहले चरण में बबीना ब्लाक के 56 ग्राम प्रधान व 714 ग्राम पंचायत सदस्य एवं बड़ागांव ब्लाक के 47 प्रधान व 591 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। प्रथम चरण के लिए नामांकन 16 व 17 नवंबर को होगा, नामांकन पत्रों की जांच 18 व 19 नवंबर को, चुनाव चिह्न आवंटन 20 नवंबर को एवं मतदान 27 नवंबर को होगा।

दूसरे चरण में मोंठ ब्लाक के 67 प्रधान व 825 ग्राम पंचायत सदस्य एवं चिरगांव ब्लाक के 63 प्रधान व 775 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण का नामांकन 19 व 20 नवंबर को, नामांकन पत्रों की जांच 21 व 22 नवंबर को, चिह्न आवंटन 23 नवंबर को तथा मतदान एक दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


तीसरे चरण में मऊरानीपुर ब्लाक में 66 प्रधान व 842 ग्राम पंचायत सदस्यों एवं बंगरा ब्लाक के 59 प्रधान व 757 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए नामांकन 21-23 नवंबर को, नामांकन पत्रों की जांच 24-26 नवंबर को, चिह्न आवंटन 27 नवंबर को व मतदान 05 दिसंबर को होगा।

चौथे व अंतिम चरण के चुनाव में गुरसरांय ब्लाक के 72 प्रधानों व 862 ग्राम पंचायत सदस्यों एवं बामौर ब्लाक के 66 प्रधानों व 804 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। अंतिम चरण के लिए 27 व 28 नवंबर को नामांकन, 29 व 30 को नामांकन पत्रों की जांच, एक दिसंबर को चिह्न आवंटन एवं नौ दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। ब्लाक मुख्यालय पर ही 12 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें