झांसी। पंचायत चुनावों में 6,04,714 मतदाता वोट डालने के लिए घर से निकले। 2,79,489 लोग पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे। जिले में मतदान का प्रतिशत 68.39 फीसदी रहा।
जिले के आठों ब्लाकों में 599 क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। बबीना में 82, बड़ागांव में 56, चिरगांव में 73, मोंठ में 80, मऊरानीपुर में 85, बंगरा में 82, गुरसरांय में 71 व बामौर में 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। पंचायत चुनावों में कुल 8,84,203 मतदाता बनाए गए थे, इनमें से बड़ागांव ब्लाक में 83,101 मतदाता थे। इनमें से 57,005 लोग वोट डालने गए।
बबीना ब्लाक में 1,22,209 मतदाताओं के सापेक्ष 88,970 मतदाता पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। मोंठ ब्लाक के 1,21,529 मतदाताओं में से 78,125 वोट डालने गए। चिरगांव ब्लाक के 1,08,637 मतदाताओं में से 75,090 ने वोट डाले। मऊरानीपुर ब्लाक में 1,25,146 मतदाताओं में से 82,672 लोग पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। बंगरा ब्लाक के 1,20,849 मतदाताओं में से 82,140 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। बामौर ब्लाक में 99,348 मतदाताओं में से 68,915 लोगों ने वोट डाले। गुरसरांय ब्लाक के 1,03,384 मतदाताओं में से 71,790 लोग ही पोलिंग बूथ पहुंचे।