फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट उसी को, जो ओवरब्रिज बनवाए

Sat, 13 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
वोट उसी को, जो ओवरब्रिज बनवाए - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जरूरी काम होने के बाद भी क्रासिंग बंद होने के कारण लोग बेवजह लेट हो जाते हैं। इससे उन्हें गुस्सा तो आता है, लेकिन वह कुछ कर नहीं पाते हैं। बस, ओवरब्रिज नहीं होने के कारण व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं। अमर उजाला ने लोगों को बातचीत की तो सभी ने एक सुर से ग्वालियर रोड पर भी सीपरी बाजार की तरह ओवरब्रिज बनवाने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधा मिले।
विज्ञापन


वह जनप्रतिनिधियों से इस बात से नजर आए कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा में वोट उसी को मिलेगा, जो ओवरब्रिज निर्माण की पहल करेगा।

 रेलवे क्रासिंग बंद रहने से ग्वालियर रेफर होने वाले मरीजों को असुविधा होती है। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। कई बार तो गंभीर मरीजों की जान पर बन आती है। इसलिए ओवरब्रिज जरूरी है। फाटक बंद होने से बहुत से लोग अपनी गाड़ियां स्टार्ट किए ही खड़े रहते हैं, इसलिए डीजल और पैट्रोल की अनावश्यक बरबादी होती है।
विज्ञापन

डा. अरविंद उपाध्याय

दतिया अक्सर आना-जाना रहता है, लेकिन ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, जब क्रासिंग खुली मिल जाती है। यह देखकर बड़ी खुशी होती है। क्योंकि, जब भी क्रासिंग बंद रहती है तो कम से कम 15-20 मिनट खराब हो जाते हैं। बहुत से बाइक सवार इधर से उधर जल्दी निकलने के चक्कर में रहते हैं और इसका खामियाजा कार चालकों को भुगतना पड़ता है।
इंजीनियर राहुल शुक्ला

ग्वालियर मार्ग पर आने से पहले सोचते हैं कि कहीं क्रासिंग बंद न हो। कई बार तो गेट तक आते-आते क्रासिंग बंद हो जाती है, तब बहुत अखरता है। विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। नेता फिर से वोट मांगेंगे, लेकिन अब नेताओं से कहा जाएगा कि वोट उसी को देंगे, जो ओवरब्रिज निर्माण की पहल करेगा। जिस तरह सीपरी बाजार का ओवरब्रिज बना, उसी तरह यहां पर भी ओवरब्रिज बनना चाहिए।
संजय तलबलकर

ट्रेनें अधिक होने के कारण ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग दिन में कई बार बंद होती है। अब तो रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है, जिससे ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी। तब और दिक्कत होगी। इसलिए, बेहतर है कि ओवरब्रिज निर्माण को सरकार जल्द स्वीकृति दे दे। क्योंकि, झांसी को विकसित शहर बनाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण जरू री है।
विज्ञापन

राकेश कुमार यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें