फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही एक हफ्ते में मिलेगा पासपोर्ट: वीके सिंह

Sat, 22 Dec 2018 07:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
vk singh
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि एक हफ्ते में पासपोर्ट बनकर मिल सके, इसके लिए प्रक्रिया को सरल बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए जहां- जहां पासपोर्ट केंद्र खुले हैं, वहां की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। वह शनिवार को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं को देखने झांसी आए थे।
विज्ञापन


स्टेशन डायरेक्टर कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक हर संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का लक्ष्य बनाया गया है। अभी 70 संसदीय क्षेत्रों में कार्यालय खुलने बाकी रह गए हैं। पासपोर्ट बनने में दो से तीन महीने की जगह सिर्फ एक हफ्ता लगे, इसके लिए नियमों को सरल बनाने का काम चल रहा है। 

इसके लिए पुलिस की जांच प्रक्रिया में बदलाव भी होगा। हर पासपोर्ट कार्यालय की सुविधाएं बेहतर बन सकें, इसके लिए वह खुद जाकर वहां का जायजा ले रहे हैं और कर्मचारियों से बात  कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राफेल मामले में उनका कहना था कि यह प्रकरण 2007 से चल रहा है। सेना में सभी काम पारदर्शिता के साथ होते हैं। इस पर कांग्रेस सिर्फ गुमराह करने का काम कर रही है।

सीमा पर लगातार हो रही आतंकवादी घटनाओं में सेना का मनोबल ऊंचा बना रहे, इसके लिए सरकार क्या कर रही है? इस पर उनका कहना था कि सेना का मनोबल हमेशा बढ़ा रहता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें