फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम की बरात निकली, जगह- जगह किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विवाह पंचमी पर शनिवार को गांधी मार्ग स्थित श्री गोपाल जी महाराज मंदिर से भगवान श्रीराम की बरात गाजे- बाजे के साथ निकाली गई। बरात का जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम का पूजन व आरती की।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ द्वारा बरात निकाली गई। बरात में सबसे आगे हाथ ठेलों पर भगवान श्रीगणेश, शंकर, नारद, गुरु विश्वामित्र, ब्रह्मा के स्वरूप विराजमान थे। घोड़ों पर राजा - महाराजा बैठे थे। पीछे बग्घी पर महाराजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप थे। दो घोड़ों की बग्घी पर दूल्हा बने भगवान श्रीराम व लक्ष्मण विराजमान थे। बैंड बाजे पर श्रीराम की निकली सवारी और श्रीराम आपकी कृपा से सब काम हो रहा है.. धार्मिक धुन सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
बरात मोहल्ला सुभाषगंज, रानीमहल, सिंधी चौराहा, कोतवाली, गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार होती हुई वापस मंदिर पर समाप्त हुई। जहां पर आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ द्वारचार एवं अन्य वैवाहिक कार्यक्रम कराए गए। बरात के शुभारंभ पर सभी स्वरूपों का तिलक राकेश सेन व पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने किया। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, चंद्रप्रकाश मिश्रा, कालीचरण जारौलिया, राधे चौबे, दिलीप पांडे, अखिलेश पांडे, पंकज पाराशर, संजीव शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, अमित रावत आदि मौजूद रहे। बरात का स्वागत दिलीप औजार, राघव वर्मा, राजेंद्र सोनी ने किया।
विज्ञापन

उधर, पसरठ बाजार स्थित श्री रघुनाथ मंदिर से श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात बिसाती बाजार, गंधीगर का टपरा, कोतवाली, रानीमहल, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, मालिनों का चौराहा, सराफा बाजार होेकर वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। इस मौके पर पुजारी बालकृष्ण नायक, कृष्णा नायक, चेतन नायक, अभिषेक नायक, अंचल अड़जरिया, पुरुकेश अमरया, पृथ्वीराज, शुभम रावत आदि मौजूद रहे।
उधर, बड़ा बाजार स्थित श्रीरामलीला मंच पर महाराजधिराज झांसी राज्य श्रीमंत गंगाधर राव राष्ट्रीय समारोह समिति एवं श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति ने श्रीराम दरबार का पूजन - अर्चन कर व आरती उतारी। वैवाहिक गायन हुआ। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विधायक रवि शर्मा, कवि मदन गोपाल बिरथरे मार्तंड, रामप्रकाश गुप्ता, संजय पटवारी आदि मौजूद रहे। मुख्य संयोजक अरुण द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। वहीं, नारायण धर्मशाला झोकनबाग स्थित श्रीश्री 1008 श्री राधाकृष्ण मंदिर पर श्रीराम दरबार का विशेष श्रृंगार हुआ। आरती राम पाठक व श्याम पाठक ने की। इस मौके पर मुकेश सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास यादव, राजीव अग्रवाल, प्रणय श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
श्रीराम कथा सुनाई
झांसी। शनिवार को श्री गौड़ बाजा सिद्ध आश्रम पर चल रहे श्रीराम चरित मानस सम्मेलन के समापन अवसर पर साध्वी गौरंगी भारद्वाज ने कहा कि श्रीराम कथा के सबसे बड़े वक्ता श्रीहनुमान जी हैं। उन्होंने अशोक वाटिका में माता सीता को श्रीराम कथा सुनाई थी। कथा सुनते ही उनके दुख दूर हो गए। श्रीराम कथा दुखों को दूर करने वाली कल्याणकारी है। वहीं, बृजेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जहां श्रीराम विराजमान रहते हैं वहां श्री हनुमान जी भी विराजमान रहते हैं। पूजन एवं आरती रामआसरे गुप्ता ने की। इस मौके पर गणेश, वचन लाल चतुर्वेदी, अमित पांडे, जगदीश कुशवाहा, राम कुशवाहा, जितेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रमोहन तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, सुनील साहू, प्रवेश, नितिन चतुर्वेदी उपस्,िथत रहे। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी और आभार विनोद चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।
नहीं होगा भंडारा
झांसी। श्रीराम राजा सरकार सेवा समिति रेलवे कारखाना पानी की टंकी के पीछे नगरा में हर साल चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ 25 दिसंबर को भंडारे का आयोजन होता है। लेकिन, इस बार धार्मिक कार्यक्रम सूक्ष्म रूप में होंगे। 22 दिसंबर को श्रीनवचंडी पाठ एवं हवन, 23 दिसंबर को श्रीराम कलेवा, 24 दिसंबर को श्रीराम चरितमानस पाठ प्रारंभ व 25 दिसंबर को समापन होगा। भंडारे का आयोजन नहीं होगा। यह जानकारी मुख्य आयोजन सत्यप्रकाश शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें