फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त आयोग ने दी शहर के विकास को मंजूरी

Thu, 05 Apr 2018 01:57 AM IST
amarujala
विज्ञापन
nagar nigam, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के रुके पड़े विकास के कई कार्यों और नई परियोजनाओं के लिए 14वें वित्त आयोग से स्वीकृति मिल गई है। सड़कें चौड़ी और नई नालियां बनाई जाएंगी। शहर को छुटा जानवरों से मुक्ति दिलाने के लिए दो कैटल कैचर गाड़ियों की खरीद भी की जाएगी।
विज्ञापन

4 वें वित्त आयोग से मिलने वाले पैसे का सदुपयोग करने के लिए समिति गठित की गई है। इस समिति में शामिल मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया समेत अन्य अधिकारियों ने बैठक कर विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। इसमें शहर की जल निकासी के लिए राजगढ़, कोछाभांवर, ग्वालियर रोड पर मुन्ना लाल पावर हाउस के पास से सर्व यूपी ग्रामीण बैंक तक, लहर गिर्द, मसीहागंज, सीपरी बाजार मेन रोड कलारी से चेलाराम की दुकान तक दोनों ओर और ग्वालियर रोड पर मप्र गेस्ट हाउस से गणेश चौराहा होते हुए अंसल कालोनी तक नाली का निर्माण होगा। इस पर 4.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसकी सहमति मिल गई।

यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा, जिसमें वार्ड 23 सिमराहा की सड़क, नारायण बाग होते हुए श्मशान घाट की ओर की सड़क, भगवंतपुरा सड़क व बाहर दतिया गेट फिल्टर रोड तक की सड़क पर 3.95 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण में आ रहे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए झांसी होटल चौराहा से जेल चौराहा, जेल चौराहा से कलेक्ट्रेट रोड, परमानंद चौक से डा. अंबेडकर चौक, डा. अंबेडकर चौक से सदर बाजार चौराहा, तक जीआई खंभे एलईडी लाइट सहित लगाने के काम पर 89.42 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति मिल गई। सिविल लाइन में कचहरी चौराहा से डा. अंबेडकर चौक होते हुए सदर बाजार तक और परमानंद चौक से डा. अंबेडकर चौक तक बिजली की लाइन और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने पर 56.36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें