फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने घूमने का प्लान कराया चौपट

विज्ञापन
visit plan canceled
विज्ञापन
झांसी। इस बार गर्मियों में हजारों यात्रियों ने पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर घूमने का प्लान बना रखा था, लेकिन कोरोना महामारी ने उनकी योजना को चौपट कर दिया। दअरसल, झांसी स्टेशन से अलग- अलग ट्रेनों में सवार होने के लिए 25 मार्च से 30 जून की अवधि में 49 हजार से अधिक मुसाफिरों ने अपने आरक्षित कोचों में टिकट बुक करा रखे थे। इनमें सबसे ज्यादा टिकट 15 मई से 30 जून के बीच बने थे। लेकिन, अब नियमित ट्रेनों के संचालन पर भी 30 जून तक के लिए रोक लगा दी गई है। इससे यात्री सफर का आनंद नहीं ले सकेंगे। इन यात्रियों को आरक्षण काउंटर खुलते की पूरा किराया वापस मिलने लगेगा। कोरोना के चलते रेलवे ने 22 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। यात्रियों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसी उम्मीद से दूसरे शहरों में नौकरी, पढ़ने और व्यापार के सिलसिले में जाने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में ऑनलाइन आरक्षण करा लिए थे। इसमें वे यात्री भी बढ़ी संख्या में शामिल थे, जो गर्मियों की छुट्टी में अपने बच्चों के साथ पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर घूमने जा रहे थे। चूंकि, रेलवे 120 दिन पहले से ट्रेनों में टिकट बुक करना शुरू कर देता है। इस कारण अप्रैल और मई में बड़ी संख्या में यात्रियों ने जनवरी और फरवरी में टिकट बुक करा लिए थे।
विज्ञापन

मगर इसके बाद लॉकडाउन तीन मई और फिर 17 मई तक लिए बढ़ा दिया गया। अब नियमित ट्रेनों के संचालन पर भी 30 जून तक के लिए रोक लगा दी गई है। इससे 49 हजार यात्रियों के टिकट बेकार हो गए। इन सभी यात्रियों ने 15 अप्रैल से 30 जून के बीच सफर करने के लिए टिकट बुक कराए थे। इन सब यात्रियों को झांसी स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी, जो झांसी महानगर व बुंदेलखंड के अलग- अलग हिस्सों में रहते हैं।
ये मिलेगी यात्रियों को छूट
-----------------
- रेलवे आरक्षण काउंटर से छह महीने तक किराया वापस लिया जा सकता है।
- एसी ट्रेन जिनको रेल प्रशासन द्वारा निरस्त नहीं किया है और यात्री यात्रा नहीं करना चाहते हैं। पहले से आरक्षित टिकटों के लिए विशेष प्रावधान के तहत आरक्षण काउंटर से प्राप्त और ई टिकट दोनों के लिए पूर्ण रिफंड दिया जाएगा।
विज्ञापन

- जो यात्री 139 के माध्यम से टिकट निरस्त करना चाहते हैं, उन्हें यात्रा की तारीख से 06 महीने के भीतर काउंटर पर रिफंड मिल सकता है।
- 21 मार्च एवं उसके बाद की यात्रा अवधि के लिए पहले से आरक्षित टिकटों को निरस्त करने पर हुई कटौती की गई राशि की पूर्ण वापसी होगी।
- आरक्षण काउंटर टिकट 21 मार्च एवं उसके बाद की यात्रा अवधि के लिए ऐसे यात्री जिन्होंने पहले से ही अपना टिकट निरस्त करवा लिया है वो निरस्तीकरण चार्ज की शेष राशि की वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन जोन के मुख्य दावेदार अधिकारी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रिफंड के कार्यालय में किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

- ई टिकट निरस्त किए गए टिकटों की शेष राशि का रिफंड उन यात्रियों के उसी खाते में जमा किया जाएगा जिससे टिकट बुक किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें