फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की मजबूती को सामाजिक समरसता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार से विश्व हिंदू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्घेश्वर पीठ में शुरू हुआ। अधिवेशन में पूरे प्रांत से प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पहले दिन नौ प्रस्ताव पेश हुए। इनमें सामाजिक समरसता को बढ़ाने, गो-सेवा, बेटी बचाओ समेत अन्य अभियानों को तेज करने संबंधी अहम प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं मुख्य अतिथि मुकेश नाथ महाराज के दीप जलाने के साथ हुई। पहला सत्र सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण विषयक गोष्ठी संग आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि कांती लाल साथरे ने कहा समाज को मजबूत तभी बनाया जा सकता जब जातिवादी व्यवस्था खत्म हो। उन्होंने इसके लिए नियमित अभियान चलाने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए जयशंकर केशरी ने सामाजिक समरसता के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण के आधार पर सामाजिक समरसता को हिंदुत्व की पहचान बताया। दूसरे सत्र में हमारी प्राथमिकता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि नीलम मिश्रा ने पौराणिक आख्यानों (प्रसंगों) का हवाला देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान बढ़ाने पर जोर दिया। विभिन्न प्रांतों से आए वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। आखिरी में संतों की वाणी एवं लोक कलाएं-हमारी संस्कृति का आधार पर भी सत्र आयोजित हुए। इस मौके डॉ. हरिओम पाठक, इंद्रमणि गौतम, महंत जटा शंकर, महेंद्रवास, राम सिंगार, देवेंद्र तोमर, अरुण सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महानगर अध्यक्ष दिलीप पांडेय, महामंत्री संतराम पेंटर, धर्मेंद्र कुशवाहा, मधु शर्मा, निशा चौहान व आरएन शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें