फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से हो पालन - सीएम

Sat, 28 Mar 2020 11:27 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन किया जाए। इसमें किसी तरह की कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति भूखा न रहने पाए, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए। जमाखोरों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाए। यह निर्देश शनिवार को वीडियो कांफ्र्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए 11 कमेटियोें की जानकारी दी, जो लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करेंगी। उन्होंने जिले में भी कमेटी बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम आंद्रा वामसी ने नगर में लॉकडाउन का सख्त से पालन कराने के लिए क्षेत्रों में भ्रमण किया। हिदायत देते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसी का पालन किया जाए।

उन्होंने दुकानों के सामने डिस्टेंसी बनाए रखने के लिए चूना का गोला बनाते हुए निशान लगाने को कहा। डीएम ने अनावश्यक घर से बाहर न निकलने व भीड़ न लगाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने दो पहिया वाहन के संचालन पर भी रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तवए, सीएम गुलाबचंद राम, रोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें