फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आधा दर्जन गांव के ग्रामीण किश्ती के सहारे उर नदी को पार करने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। मऊरानीपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित खकौरा, बिरगुआं, कुअंरपुरा, भानपुरा आदि ग्रामों के ग्रामीणों को आज भी एक छोटी किश्ती के सहारे उर नदी को पार करना पड़ता है। यहां अबतक पुल निर्माण नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिरगुआं निवासी प्रधान रमेश कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह तोमर, किशोरी पाल, जगदीश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, बबलू पाल कुंअरपुरा, मगनलाल पाल, मक्खन कुशवाहा खकौरा आदि ने बताया कि बिरगुआं नाव घाट पर वर्षों से उर नदी पर पुल का निर्माण कराए जाने की मांग शासन-प्रशासन से लगातार की जा रही है। फिर भी समस्या का समाधान नही होने से ग्रामीणों को छोटी-छोटी किश्ती के सहारे जान जोखिम में डालकर मजबूरी बस नदी को पार करके झांसी एवं तहसील मुख्यालय मऊरानीपुर आना जाना पड़ता है। जिससे सड़क मार्ग से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि जहां से दूरी कम है, वहां पर अभी तक पुल नहीं बना होने से क्षेत्रवासियों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसमें नाव छोटी होने से उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं। जिससे दुर्घटना होने का भय ग्रामीणों में हमेशा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से उर नदी पर पुल बनवाए जाने की मांग की है। वहीं, ग्राम पंचायत बिरगुआं निवासी शिक्षक धीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 4 जनवरी 1994 को जब तत्कालीन जिलाधिकारी अनिल कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बिरगुआं सड़क मार्ग का शिलान्यास किया था। उसी दौरान कहा था कि उर नदी बिरगुआं घाट पर पुल का निमार्ण शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें