फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर से खेत के लिए निकला ग्रामीण खेत पर मिला अचेत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत पर गया 60 वर्षीय हरीराम यहां अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे सौरभ ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके चाचा हरीराम अपने खेत पर गया था। कुछ देर बाद गांव के लोग वहां से गुजरे तो हरीराम अचेतावस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिस पर परिजन खेत पर पहुंचे तो यहां हरीराम अचेत पड़ा हुआ था। आनन फानन परिजन हरीराम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें