फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के अलावा नगर क्षेत्र के विद्यार्थी भी पा सकते हैं नवोदय में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर तक कर सकते हैं। आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद उत्तीर्ण छात्र - छात्राओं को कक्षा छह में प्रवेश मिलेगा। इसमें ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों के अलावा नगर क्षेत्र के भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर शिक्षाधिकारी परिसर में शनिवार को नवोदय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं नगर के समस्त मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई। इसमें उप प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पांच के अध्ययनरत विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन कराए जा सकते हैं। नवोदय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ाई होती है। आवेदन करते समय छात्र को सिर्फ नाम, पता उम्र सहित कुछेक ही जानकारी देनी होगी। ऑफलाइन आवेदन फार्म संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में निशुल्क प्राप्त होगा। जमा भी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में ही कराना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर से ऑनलाइन पंजीकरण कर लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फार्म भी स्वत: भर सकते है। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा अलग - अलग है। प्रवेश परीक्षा फरवरी अथवा मार्च में होगी। इस अवसर पर नवोदय के वरिष्ठ शिक्षकों में अनिल सिंह, संजय सिंह ने भी प्रधानाचार्यों को आवश्यक जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें