फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चली सर्द हवा, धूप नहीं दिखा पाई असर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा। हालांकि, दिन में कुछ समय के लिए धूप खिली, लेकिन ठंडी हवा के आगे अपना असर नहीं दिखा पाई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

नवंबर के अंतिम सप्ताह ने सर्दी ने अपना असर दिखाया था, लेकिन दिसंबर के शुरूआत से ही तेज धूप की वजह से सर्दी कम हो गई थी। दिन में लोगों को गर्म कपड़े चुभने लगे थे। लेकिन, शुक्रवार को एकाएक मौसम ने पलटी मारी। दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को भी कमोबेश मौसम का यही मिजाज रहा। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-दिन दिनों तक यही स्थिति रहेगी। इससे सर्दी बढ़ेगी। एक सप्ताह के भीतर न्यूनतम पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें