बंगरा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को बंगरा के मगरवारा गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत पठान बाबा की मजार से हुई। सबसे आगे आकर्षक ढंग से सजे घोड़े चल रहे थे। उनके पीछे ढोल-ताशों और बैंड की धुनों के साथ बड़ी संख्या में पीर बाबा की चादर के साथ लोग शामिल हुए। युवाओं ने विभिन्न झांकियों के साथ देशभक्ति एवं कौमी एकता के तराने प्रस्तुत किए। जुलूस में जगह-जगह तिरंगे लहराते नजर आए, जिससे देशभक्ति और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।
जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में नारे लगाए।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह गौर,आशिक खान बंगरा, मिजाफार खान, यासीन खान, अरबाज खान, इसाब खान, इसराइल खान, इस्माइल खान, शमसुद्दीन खान, ईद खान, परवेज खान आदि मौजूद रहे। मगरवारा का यह जुलूस धार्मिक आस्था के साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम एकता, देशभक्ति और आपसी भाईचारे का संदेश देता नजर आया।