फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सदगुरु आश्रम में गूंजे वैदिक मंत्र, कथा व्यास आस्था दीदी ने बताई रुद्राक्ष व गायत्री महिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। सदगुरु आश्रम में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का विश्राम दिवस पर भव्य समापन हुआ। अयोध्या धाम से आई कथा व्यास आस्था दीदी ने रुद्राक्ष की उत्पत्ति, धारण विधि और गायत्री मंत्र की महिमा पर प्रकाश डाला। कथा के अंत में रही जिंदगी तो मिलेंगे दोबारा गीत के साथ दीदी को भावुक विदाई दी गई। कार्यक्रम में 21 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर पंडित राजू महाराज के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, युवा नेता आयुष श्रीवास सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सद्गुरु आश्रम सेवा समिति द्वारा सभी सेवादारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रसादी सेवा विनीता मुकेश अग्रवाल, अभय अग्रवाल व परिवार की ओर से रही। आश्रम संचालक ने आगामी हवन एवं विशाल भंडारे में सभी भक्तों को आमंत्रित किया है, जिसके लिए निःशुल्क टैक्सी व्यवस्था भी की गई है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें