फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को दी जाए टोल टैक्स में छूट

विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसके जरिये ग्राम प्रधानों की विभिन्न मांगे रखी गईं।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिये ग्राम पंचायत निधि से स्वयं सहायता समूहों को धनराशि जारी करने का विरोध किया गया। इसके अलावा बताया गया कि सरकारी स्कूलों का बिजली का बिल जमा करने के लिए ग्राम प्रधानों से कहा जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। बिजली का बिल स्कूल खुद जमा करें। गोशाला की गायों को दिन में चरवाही द्वारा चरवाने की अनुमति दी जाए। ग्राम प्रधानों के अधिकार, ग्राम निधि व मानदेय बढ़ाया जाए। अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह प्रधानों को भी टोल टैक्स में छूट दी जाए।
इस मौके पर संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रदीप टांडा, उपाध्यक्ष भवानी सिंह मिनी, जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत समेत बृजेश यादव, सिद्धार्थ गौतम, राजपाल सिंह धमना, मानवेंद्र यादव, श्याम सिंह, मोनू सिंह, रघुनाथ यादव, चंद्रभान दांगी, यशवंत राजपूत, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र पटेल, रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें