फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के रास्ते फरीदाबाद पहुंचा दुर्दांत विकास दुबे!

Thu, 09 Jul 2020 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
झांसी - रक्सा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर कांड का दुर्दांत अपराधी विकास दुबे फरीदाबाद में देखा गया है। इसके साथ ही इस बात की भी आशंका जताई जाने लगी है कि ये माफिया सरगना झांसी से होता हुआ फरीदाबाद पहुंचा। यही वजह है कि झांसी - कानपुर मार्ग के सभी टोल प्लाजा के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जाने लगे हैं। पुलिस ने इस मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों का ब्योरा एनएचएआई से तलब किया है। साथ ही निगहबानी भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार - शुक्रवार की दरम्यानी रात कानपुर में माफिया विकास दुबे को पकड़ने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार कर दी गई थी। इस घटना में सीओ समेत पुलिस के आठ जवानों की शहादत हुई थी। इस घटना में शामिल कई अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, लेकिन दुर्दांत विकास दुबे अब भी लगातार पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि, उसकी तलाश में एसटीएफ के अलावा पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

कुख्यात के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। बावजूद, हाथ खाली बने हुए हैं। इसी दरम्यान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये फरार माफिया फरीदाबाद में नजर आ रहा है। फरीदाबाद वो किस रास्ते से पहुंचा और किसने उसे सुरक्षित वहां तक पहुंचाया, पुलिस की पड़ताल में ये बिंदु भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही संबंधित मार्गों पर पुलिस ने सख्त पहरा बैठा दिया था और इन इलाकों में उसे पहचानने वालों की भी कमी नहीं है। ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि ये दुर्दांत अपराधी कानपुर से उरई, झांसी, ग्वालियर, आगरा होते हुए फरीदाबाद पहुंचा। यही वजह है कि पुलिस ने इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों का ब्योरा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक राजीव पाठक ने बताया कि कानपुर रोड पर सेमरी और एट टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने मांगे हैं, जो उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा इन टोल नाकों से गुजरने वाले वाहनों का अन्य ब्योरा भी मांगा गया है। पुलिस का जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

झांसी। दुर्दांत विकास दुबे पर शिकंजा कसने के लिए उप्र से लगीं मप्र की सीमाओं पर भी सघन निगहबानी की जा रही है। इतना ही नहीं, चंबल के बीहड़ों में भी पुलिस की टीमें उतार दी गईं हैं।

कानपुर में पूरे प्रदेश को हिला देने वाली घटना को अंजाम देने वाला माफिया विकास दुबे मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल होने की फिराक में है। यूपी पुलिस से इस तरह का इनपुट मिलने के बाद से एमपी पुलिस भी सतर्क हो गई है। एमपी एसटीएफ को भी लगा दिया गया है। कानपुर की ओर से आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस लगातार निगहबानी कर रही है।

मध्यप्रदेश के एडीजी पुलिस राजाबाबू सिंह ने अमर उजाला को बताया कि विकास अगर मध्य प्रदेश में आया तो मार गिराया जाएगा। उसे प्रदेश की सीमा के भीतर शरण नहीं लेने दी जाएगी। पुलिस की साथ - साथ एसटीएफ तक को सतर्क कर दिया गया है। चंबल के बीहड़ और उससे सटे गांवों तथा कानपुर के रास्तों पर सघन निगहबानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें