फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग टीम पर हमला, विजिलेंस के सिपाही का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के पुलिया नंबर नौ स्थित बीच वाली मस्जिद मोहल्ले में मंगलवार की सुबह चेकिंग के दौरान लोगों ने बिजली टीम पर हमला कर दिया। टीम के सदस्यों के साथ धक्कामुक्की की गई। विजिलेंस के एक सिपाही का मोबाइल भी छीन लिया। साथ ही, जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि, बाद में मोबाइल वापस कर दिया गया। इस मामले की लिखित शिकायत प्रेमनगर थाना पुलिस से की गई है। शिकायती पत्र में आठ नामजद व 50 अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बिजली चेकिंग टीम उपखंड अधिकारी कन्हैया लाल के नेतृत्व में पुलिया नंबर नौ में बिजली चेकिंग कर रही थी। टीम के अन्य सदस्यों में अवर अभियंता दिग्विजय सिंह, टीजी टू नीरज, ललित, दीपेंद्र पटेल, लाइन मैन भंवर सिंह, संजय रायकवार व संविदा कर्मी शामिल थे। उनके साथ विजिलेंस के दो सिपाही देवेंद्र सिंह व राम विशाल साथ थे। वे सब जब बीच वाली मस्जिद मोहल्ले में चेकिंग कर रहे थे। तभी टीम को एक तीन मंजिला बिल्डिंग में डायरेक्ट केबल डली दिखाई दी। कर्मचारी केबल खींचने वाले थे, तभी आसपास के लोगों ने टीम को घेर लिया। लोग टीम के सदस्यों के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगे। वीडियो बना रहे एक सिपाही के हाथ से मोबाइल छीन लिया। हालांकि, लोगों ने बाद में मोबाइल लौटा दिया। स्थिति बिगड़ते देख टीम वापस लौट आई। इसके पहले टीम पांच घरों में चोरी पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें