फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर रोशन होगा महानगर, सजेंगे चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपावली पर महानगर को रोशन करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर निगम महानगर के प्रमुख चौराहों को जगमग कराएगा। साथ ही, नई स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगीं। इसके साथ ही जहां पर लाइटें खराब पड़ी हैं, उनको दुरुस्त करने के लिए टीमों को लगाया गया है। शासन ने भी त्योहार पर व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर में मौजूदा दौर में करीब 30 हजार एलईडी लाइटें लगी हुई हैं। जबकि 1200 सोडियम लाइटें लगी हुई हैं। करीब दो साल पहले ईईएसएल कंपनी ने करीब 20 हजार सोडियम लाइटों को बदल दिया था। इसके बाद काफी हद तक बिजली की बचत हुई। इसके बाद अब 1200 सोडियम लाइटों को बदलने के लिए कंपनी से करार किया गया है। कंपनी जल्द ही लाइटों को बदलने का काम शुरू कर देगी। इसके साथ ही करीब छह महीने से लटकी हाईमास्ट लाइटों की खरीद की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि दीपावली से पहले लाइटों को महानगर में लगवा दिया जाएगा। वहीं, महानगर के फिल्टर रोड, जेल चौराहे से इलाहाबाद बैंक चौराहा, स्टेशन रोड की तरफ लाइटें खराब हो चुकी हैं। इनको बदलवाने के लिए भी मार्ग प्रकाश विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। महानगर के प्रमुख चौराहों को रंगीन झालरों और रोशनी कर सजाया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हाईटेंशन लाइन के पोल से हटेंगीं लाइटें
महानगर में तमाम जगहों पर हाईटेंशन लाइनों के पोल पर एलईडी लाइटें लगा दी गई हैं। ऐसे में कई बार वोल्टेज अधिक आने और तार में करंट का प्रवाह बढ़ जाने से लाइटें खराब हो जाती हैं। इसे लेकर पिछले दिनों हुई सदन की बैठक में मामला उठा था। इसे लेकर नगर निगम ने ऐसे पोलों का सर्वे शुरू करा दिया है। यहां नगर निगम अपने पोल लगाकर लाइटें लगाएगा।
विज्ञापन

दीपावली से पहले महानगर में करीब 1200 एलईडी लाइटें लगाने की तैयारी हो रही है। चौराहों को रोशन कराएंगे। साथ ही कई सड़कों पर लाइटें खराब हो गई हैं। उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। मार्ग प्रकाश विभाग की टीमें लाइटों को सही करने के लिए जुटी हैं। त्योहार पर अंधेरा नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसके नायक, सहायक अभियंता, मार्ग प्रकाश विभाग नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें