फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालने का वीडियो बनाकर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




बबीना (झांसी)। बबीना के कैंट स्कूल में बने पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालते हुए युवक ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बबीना थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

कैंट स्कूल के बूथ संख्या 323 के भाग संख्या एक में मतदान के दौरान बूथ के अंदर वोट डालते समय पठकयाना मोहल्ला निवासी बृजेंद्र पाठक ने वीडियो बना लिया। कुछ ही देर बाद उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। इसकी खबर अफसरों तक जा पहुंची। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट उदय कुमार राजपूत को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्नेहा तिवारी के मुताबिक आरोपी बृजेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 समेत लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम की धारा 126 (2) समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यहां बता दें कि इसी तरह का एक मामला हंसारी में भी सामने आया था। यहां के बूथ पर भी युवक ने वोट डालने का वीडियो वायरल किया था। उसके खिलाफ भी बीते दिन मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें