संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-मड़ावरा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत दिनौनियां के सहरिया बाहुल्य ग्राम दारूतला में जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण किया।
जिलाधिकारी ने दारूतला में वंचित लाभार्थियों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को कैंप लगाकर योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव में भ्रमण कर विकास कार्यों को देखा और ग्रामीणों से सत्यापन भी कराया।
उन्होंने बताया कि सहरिया बाहुल्य गांवों को जनकल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करने के लिए उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जन चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली की खपत के सापेक्ष अधिक बिल जारी किए जाने शिकायत की। जिलाधिकारी ने इसकी जांच कर बिलों में एक सप्ताह में सुधार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमला कांत पांडेय, परियोजना निदेशक दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।प