फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नए साल में 25 करोड़ की 16 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन ने 24.91 करोड़ की लागत से 16 परियोजनाओं को बजट आवंटित कर दिया है। विभाग का दावा है कि कुछ परियोजनाएं जनवरी में पूर्ण हो जाएंगी, जबकि कुछ में समय लग सकता है। वहीं, वर्ष 2025 में सभी काम पूरे हो जाएंगे।
जनपद में पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए बालाबेहट, बानपुर, मड़ावरा, सौरई का किला, अमझरा घाटी, तालबेहट मानसरोवर, देवामाता, करकरावल सहित 16 स्थलों पर विकास कार्य कराया जा रहा है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा प्राचीन स्थल व दुर्लभ मूर्तिकला का बेजोड़ उदाहरण मिलता है। देवगढ़ से मड़ावरा के जंगलों तक कई स्थानों पर प्राचीन व पौराणिक स्थल हैं। वहीं, विंध्याचल पर्वत की प्राकृतिक अनूठी छटा है। साथ ही बंदरगुढ़ा एवं देवगढ़ में विंध्याचल पर्वत की पहाड़ियों व बेतवा का अनूठा दृश्य दिखाई देता है। यहां किलों से लेकर कई परियोजनाओं के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। जनपद में प्रतिवर्ष 40 से 50 हजार सैलानी विभिन्न हिस्सों से आते हैं। वहीं, एक सैकड़ा से अधिक विदेशी सैलानी भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
धनराशि - परियोजना का नाम

2.66 करोड़ - बालाबेहट बस स्टैंड का निर्माण
1.19 करोड़ - बालाबेहट किले पर पार्किंग एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास
74.74 लाख - बालाबेहट किले की ओर जाने वाले सीसी रोड का निर्माण
1.02 करोड़ - बानपुर किले पर पार्किंग एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास
2.49 करोड़ - बानपुर किले पर पहुंच मार्ग एवं स्ट्रीट फर्नीचर कार्य
1.08 करोड़- मड़ावरा किले पर पार्किंग एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास
1.32 करोड़ - मड़ावरा किले पर पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट फर्नीचर कार्य
1.58 करोड़ - सोराई किले पर पर्यटन का विकास कार्य
1.50 करोड़ - अमझरा घाटी का पर्यटन विकास कार्य
1.87 करोड़ - देवा माता मंदिर तालबेहट का पर्यटन विकास
2.06 करोड़ - चंडी माता मंदिर का विकास कार्य
1.21 करोड़- बंदरगुढ़ा का पर्यटन विकास कार्य
50. 97 लाख- गिन्नौट बाग का पर्यटन विकास कार्य
76 लाख - कबीर मंदिर पिसनारी बाग का पर्यटन विकास
1.21 करोड़ -मानसरोवर झील का पर्यटन विकास कार्य
2.87 करोड़ - करकरावल जल प्रपात तालबेहट का पर्यटन विकास

पर्यटन विकास की 16 योजनाओं के लिए शासन ने धनराशि भेज दी है। आगामी वर्ष में ये योजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। इससे पर्यटकों को नए रूप में ये स्थल दिखाई देंगे।-केके पांडे, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें