फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे जाग रही है मंडी, रात में फल - सब्जी और दिन में किराना की हो रही बिक्री

विज्ञापन
vegitable and fruit mandi
विज्ञापन
झांसी। इन दिनों मंडी में चौबीस घंटे काम जारी है। रात में यहां फल और सब्जी की थोक बिक्री होती है। जबकि, दिन में किराना का थोक बाजार सज जाता है। लॉकडाउन के दरम्यान आम आदमी को खाद्य सामग्री की किल्लत न हो, इसके लिए यहां लगातार काम जारी रहता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से महानगर के सभी इलाकों में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गई थी। मंडी में फल-सब्जी की बिक्री के दौरान भारी भीड़ उमड़ने लगी थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी तक का सहारा लेना पड़ गया था। इसके बाद नई व्यवस्था बनाई गई, जिसके तहत अब यहां फल - सब्जी की बिक्री रात में की जा रही है, जो सुबह तक हाथ ठेलों के जरिये महानगर के सभी इलाकों में पहुंच जाती है। वहीं, सुभाष गंज में थोक किराना बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त हो रही थी, जिससे गंज का थोक बाजार मंडी में स्थानांतरित कर दिया गया। दिन भर यहां थोक दुकानें खुलती हैं, महानगर के हर हिस्से के फुटकर कारोबारी यहां से माल खरीदकर ले जाते हैं। मंडी की सक्रियता की वजह से महानगर में फल, सब्जी और किराना की निर्बाध उपलब्धता बनी हुई है।
डीएम ने निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, दुकानदारों से साबुन व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा। डीएम ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। इस मौके पर एसएसपी डी प्रदीप कुमार, सीओ सिटी संग्राम सिंह, मंडी सचिव पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें