फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में सुधार के प्रस्ताव देंगे वीसी

Fri, 29 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपतियों का सम्मेलन आज - फोटो : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपतियों का सम्मेलन आज
विज्ञापन
झांसी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक की अध्यक्षता में शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे कुलपति सम्मेलन में जहां छात्रसंघ चुनाव पर चर्चा होगी, वहीं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कुलपतियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

कुलपति सम्मेलन में राज्यपाल विशेष रूप से विश्वविद्यालय सभा के गठन एवं बैठकों की स्थिति तथा परीक्षा पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के संदर्भ में खास तौर पर विचार-विमर्श करेंगे। 9 जनवरी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में हुए कुलपति सम्मेलन के फैसलों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी करेंगे। इसमें विशेष रूप से शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा कुलाधिपति को उचित माध्यम से प्रत्यावेदन भेजने, स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में नियुक्त शिक्षकों के संदर्भ में 15 जुलाई 2015 के शासनादेश का स्पष्टीकरण, शिक्षकों की नियुक्तियां, ई-गवर्नेंस के संबंध में गठित समिति, विश्वविद्यालयों की वेबसाइट के अपग्रेडेशन, विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठकों की रिकॉर्डिंग तथा ‘चांसलर अवार्ड’ प्रदान किए जाने संबंधी प्रकरण शामिल हैं। सम्मेलन में राज्यपाल की प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा, कृषि शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा आदि समेत शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

एजेंडा
--------
कुलपति सम्मेलन के लिए तय किए गए एजेंडे के अनुसार शैक्षिक सत्र 2016-17 में प्रवेश एवं शैक्षिक कैलेंडर निर्धारण, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रक्रिया पूरी करने की समय सारिणी, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की रूपरेखा, फीस निर्धारण प्रक्रिया, स्ववित्त पोषित कोर्सों के लिए नियुक्त शिक्षकों को विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियमों की परिधि में लाने, विशिष्ट विषयों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष व्याख्यान, पुस्तकालय एवं वाचनालय सुविधाओं का सदुपयोग, प्रशिक्षणों के  आयोजन, शोध प्रयोगशालाओं व केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का सदुपयोग एवं आदान-प्रदान, छात्रसंघ चुनाव तथा आउट सोर्सिंग से संविदा पर रखे जाने वाले कार्मिकों की सेवा शर्तों की प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें