फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन से घबराए अफसर, जेई को किया बहाल

Fri, 29 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
j e, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आंदोलन से घबराए बिजली विभाग के अफसरों ने आखिरकार जेई का निलंबन वापस ले लिया है। बबीना में विद्युत चोरी के मामले में निलंबित चल रहे जेई को बहाल करने की मांग को लेकर संगठन ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के गरमाते ही अधीक्षण अभियंता बैकफुट पर गए।
24 जून को विद्युत प्रशासन ने बबीना के जेई राजेंद्र सिंह को बिजली चोरी के एक मामले में लापरवाही के आरोपी बताते हुए निलंबित कर दिया था। मगर, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने इसे असंवैधानिक बताया था। इसके बाद जेई संगठन ने निलंबन को लेकर 11 व 18 जुलाई को अधीक्षण अभियंता से वार्ता की थी।
विज्ञापन


उन्होंने शीघ्र बहाल करने का आश्वासन दिया था। मगर, एक हफ्ते बाद भी बहाली न होने पर शुक्रवार को संगठन ने अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के गरमाते ही अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल बैकफुट पर गए और उन्होंने तुरंत ही जेई को बहाल कर दिया।

धरने क्षेत्रीय सचिव एमएम सिद्दीकी, अमित सक्सेना, बलराम, प्रमोद कुमार, हरिओम, दिनेश गोविल आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता दिग्विजय सिंह व संचालन सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें