वाराणसी कराटे में चैंपियन
झांसी। एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन सर्टिफिकेट की तरफ से राजगढ़ स्थित ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्षेत्रीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 10 जोन के 187 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में झांसी के अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, उत्तराखंड, मेरठ, प्रयागराज के खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। जूनियर व सीनियर वर्ग में खेली गई प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में कानपुर दक्षिण की टीम विजेता तथा वाराणसी की टीम रनर अप रही। जबकि, बालिका वर्ग में वाराणसी की टीम विजेता व झांसी की टीम रनर अप रही। बालक अंडर- 17 वर्ग में झांसी विजेता व कानपुर दक्षिण की टीम उप विजेता रही। प्रधानाचार्य नितिन ए विलियम्स ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरफ से कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर नीरज जैन रहे। सभी विजेताओं को चेयरमैन वीरेंद्र राय ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मैनेजिंग डारेक्टर विशाल राय, तान्या राय, विकास राय, रीना विलियम्स, एसएफसी की प्रधानाचार्या सिस्टर जेसी, एमएलएम स्कूल के प्रधानाचार्य संजय फैरो मौजूद रहे।