फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में बनेंगे वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अंतरिम बजट में चालीस हजार कोचों को वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच में बदलने की घोषणा ने झांसी को भी बड़ी सौगात दी है। यहां बने रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में भी वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच बनाए जाएंगे। इसके लिए कारखाना प्रबंधन की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
नगरा हाट के मैदान में बने रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में रेलवे के एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोचों का नवीनीकरण किया जाता है। जल्द ही यहां वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच भी तैयार किए जाएंगे। सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट में ट्रेनों के 40 हजार सामान्य कोचों को वंदे भारत कोचों में तब्दील करने की घोषणा की है। इसके बाद से झांसी में भी नए कोच तैयार करने की उम्मीद जग गई है। झांसी के कोच नवीनीकरण कारखाने से पहले से ही यह प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यहां हर साल वंदे भारत के 100 कोच तैयार करने की योजना है। फिलहाल, यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास है। जिस पर अब जल्द मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही यहां वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
वंदे भारत के कोचों की यह है खासियत
- वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास की चेयर 180 डिग्री तक मुड़ सकती है।
- इसके दरवाजे मेट्रो की तरह ऑटोमेटिक खुलते हैं। ट्रेन के पूरी तरह से रुक जाने पर ही दरवाजे खुलते हैं।
- कोचों में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए वैक्यूम शौचालय बनाए गए हैं। इससे दुर्गंध नहीं आती।
- यात्रियों को स्वच्छता का अनुभव कराने के लिए टच फ्री बाथरूम फिटिंग की गई है।
- कोच में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं।
- कोच के अंदर बैठने पर ट्रेन के चलने की आवाज नहीं आती है।
000000
वर्जन
झांसी के कोच नवीनीकरण कारखाने से वंदे भारत के कोच तैयार करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा जा चुका है। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। कारखाने में जगह की पर्याप्त उपलब्धता है।
- मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें