फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौ सड़कों का होगा निर्माण, अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम महानगर में अब ऐसी नौ सड़कें बनाएगा, जहां जमीन के अंदर बिजली के तार होंगे। इसके लिए निगम प्रशासन ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट योजना के तहत शासन से 69.03 करोड़ बजट की मांग की है। इसमें दो आइकोनिक सड़कें भी शामिल हैं।
झांसी में पहली बार ऐसी सड़कें बनने जा रही हैं, जिसमें अंडरग्राउंड केबलिंग होगी। यही नहीं भविष्य में केबल डालने के लिए आरसीसी डक्ट भी बनाई जाएगी। इसमें पाइप डाले जाएंगे। इन सड़कों पर ऊपर तार नजर नहीं आएंगे। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि आइकोनिक समेत इन नौ सड़कों पर हरित पट्टिका बनाई जाएगी। जगह-जगह लाइटिंग होगी। रंगीन टाइल्स लगाए जाएंगे। स्कूल, अस्पताल समेत महत्वपूर्ण स्थानों के साइनेज लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शासन से 69.03 करोड़ रुपये बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कहां-कहां होना है काम
वार्ड 10 में 1200 मीटर, वार्ड 13 में 1100, वार्ड 15 में 980, वार्ड 31 में 1300, वार्ड 39 में 1000, वार्ड 43 में 1250, वार्ड 50 में 1200 मीटर नई सड़क बनाने, जर्जर मार्ग दुरुस्त करने, चौड़ीकरण, नाली निर्माण, जाल अथवा ड्रेन कवर लगाने का कार्य कराया जाना है। इसके अलावा बीकेडी चौराहा से चित्रा चौराहा तक आइकोनिक रोड का एक किलोमीटर लंबा फुटपाथ प्रस्तावित है। बीकेडी चौराहा से रेलवे फ्लाईओवर तक आइकोनिक रोड के 1.3 किलोमीटर लंबे फुटपाथ निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें