वेलेन्टाइन डे के बीक का रविवार को रोज़ डे था। इस मौके पर गुलाब के फूल की खूब खरीदारी हुई। अमर उजाला
झांसी। दोस्ती, इजहार और प्यार का महीना फरवरी शुरू हो चुका है। वसंत पंचमी अभी दूर है लेकिन वेलेंटाइन वीक आ गया है। दिल की कुछ बातें कहने और सुनने-सुनाने के इन दिनों में आप भी अपने वेलेंटाइन से प्यार का इजहार कर सकते हैं। सात फरवरी से शुरू हुए वेलेंटाइन वीक के पहले दिन ‘रोज डे’ सेलिब्रेट किया गया। बात युवा दिलों की हो और मार्केट कुछ खास न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मार्केट में भी वेलेंटाइन वीक को भुनाने के लिए बहुत कुछ खास है। सबसे ज्यादा डिमांड क पल्स स्टेच्यू, टैडीवेयर, हार्ट शेप बॉल, लाइटिंग हार्ट और गुलाब की पंखुड़ियों में बंद अंगूठी के साथ ढेरों गिफ्ट की वैराइटी मार्केट में सजी हुई है।
खूब खरीदी गई रोज बड
‘रोज डे’ पर मार्केट में गुलाब की कली (रोज बड) खूब खरीदी गईं। इंगलिश लाल गुलाब सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसकी एक कली 15 से 25 रुपये में बिकी। इसके अलावा दोस्ती के इजहार के लिए सफेद और पीला गुलाब भी पसंद किया गया। कली के साथ-साथ गुलाब के बंच (गुच्छा) भी खरीदे गए।
--------
परिवार के साथ ऐसे मनाएं ‘प्रपोज डे’
‘प्रपोज डे’ सिर्फ दोस्त और प्रेमियों के लिए नहीं है। आप अपने मम्मी-पापा, भाई-बहन और परिवार के साथ भी ‘प्रपोज डे’ मना सकते हैं। इस दिन परिवार और अपनों के बीच अपना समय व्यतीत करें। अपने हाथ से उनकी पसंद की चीजें बनाएं और परोसें। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार के साथ सेल्फी लें और शाम को घूमने का प्लान बनाकर परिवार के प्रति स्नेह प्रदर्शित करें।
ये है वेलेंटाइन वीक
----------
7 फरवरी-रोज डे
8 फरवरी-प्रपोज डे
9 फरवरी-चॉकलेट डे
10 फरवरी-टैडी डे
11 फरवरी-प्रॉमिस डे
12 फरवरी-हग डे
13 फरवरी-किस डे
14 वेलेंटाइन डे