फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कब पकड़ेगा रफ्तार, 11 दिन बाद भी झांसी 44वें नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 45 से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना टीकाकरण में जालौन और ललितपुर एक पायदान उछलकर प्रदेश रैंकिंग में आगे बढ़ गए हैं। जबकि, 11 दिनों बाद भी झांसी जस का तस यानी कि 44वें पायदान पर है। टीकाकरण को लेकर बड़े-बड़े दावे और बयान देने वाले अफसर कुछ नहीं कर पाए। हालांकि, मंडलायुक्त के प्रयासों से मंडल के दो जिलों का ग्राफ सुधर गया है।
विज्ञापन

11 जून की रिपोर्ट पर गौर करें तो मंडल में 37 प्रतिशत टीकाकरण के साथ जालौन सबसे ऊपर था। इसके बाद 25-25 फीसदी के साथ झांसी और अंत में ललितपुर का नंबर आता था। जबकि, प्रदेश स्तर पर जालौन की रैंकिंग 13वीं, झांसी की 44वीं और ललितपुर की 45वीं थी। झांसी की रैंकिंग पर मिशन निदेशक एनएचएम भी असंतुष्ट थे। उन्होंने जिले के अफसरों को पत्र भी लिखा था। इसके बाद मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने टीकाकरण की कमान अपने हाथों में संभाली। उन्होंने चुनाव की तर्ज पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगवाने से रह गए लोगों के घर-घर जाना शुरू कर दिया है। इसका असर जालौन और ललितपुर में दिखा है। 21 जून की रिपोर्ट के मुताबिक 44 फीसदी टीकाकरण के साथ जालौन प्रदेश में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। 29 प्रतिशत वैक्सीनेशन होने पर ललितपुर 41वें और 27 फीसदी टीकाकरण होने पर झांसी 44वें स्थान पर है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि वैक्सीनेशन में जालौन और ललितपुर का ग्राफ तो सुधार है। जबकि, झांसी जस का तस बना हुआ है। जिले के आला अफसरों के तमाम दावों के बावजूद झांसी में टीकाकरण के ग्राफ सुधर नहीं पा रहा है।
ये है स्थिति
जिला पहली डोज प्रतिशत दूसरी डोज प्रतिशत
जालौन 161747 44 14997 4
ललितपुर 75785 29 9821 4
झांसी 118819 27 27900 6
(नोट: ये आंकड़े 45 फीसदी से अधिक उम्र के हैं।)
आयुक्त बोले, तेजी से काम करने की जरूरत
झांसी। टीकाकरण की प्रति रिपोर्ट पर समीक्षा करते हुए मंगलवार को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन में सुधार हुआ है मगर 19 जून तक जारी रिपोर्ट प्रगति के अनुसार लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभी और तेजी से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि वैक्सीनेशन की प्रगति में सुधार के लिए जनपद स्तर पर अभी तक कुछ चुके हुए विभाग जैसे राजस्व, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य, बाल विकास आदि ही अपना योगदान दे रहे हैं। जबकि, शत-प्रतिशत टीकाकरण के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों को अपना योगदान देना होगा। सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग के सभी क्षेत्र स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन में अपनी भूमिका के निर्वहन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मंडल स्तर पर रोज ट्रैकिंग एंड प्रोग्रेस रिव्यू के लिए अपर निर्देश डॉ. अल्पना बरतारिया और मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे को दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें