फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 फीसदी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद के 14 केंद्रों पर 25 सत्रों के माध्यम से सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मॉप उप राउंड चलाया गया। पहले चरण के पहले दिन कोविड वैक्सीन लगवा चुके 94 फीसदी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन

पहले दिन सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाले पांचों लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इन लाभार्थियों ने अपना अनुभव भी साझा किया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने जिले की पहली वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के इतने लंबे समय में उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। सोमवार को दूसरी डोज लगवाकर भी उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद थोड़ा बहुत साइड इफेक्ट हो सकता है, जैसे हाथ में दर्द होना, हल्का बुखार आना। लेकिन, वैक्सीन से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह आपकी और समाज की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसके अलावा जिला अस्पताल में डॉ. डीएस गुप्ता ने भी कोरोना की दूसरी डोज लगवाई। डॉ. आनंद द्विवेदी, कर्मचारी कुक अर्चना परिहार, अर्चना, बंगरा में आरबीएसके टीम की फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा वैद्य, सीएचसी मोंठ पर कार्यरत एलएचवी आशा शर्मा ने भी दूसरी डोज लगवाने के बाद खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें