फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंजाब को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंची उत्तर प्रदेश की बालिका टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालक और बालिका टीम की जीत का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने पंजाब को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश की टीम को शिकस्त दी। बालक वर्ग में उत्तराखंड और चंडीगढ़ की टीमें विजयी हुईं। उत्तर प्रदेश की बालक वर्ग की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।
चैंपियनशिप में बालिका वर्ग का पहला मुकाबला चंडीगढ़ बनाम हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम 4-0 से विजयी हुई। चंडीगढ़ की ओर से पूजा ने सर्वाधिक दो गोल किए। उसे प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच हुआ। मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 5-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से कप्तान वंदना पटेल को सर्वाधिक चार गोल करने पर प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले मैच में उत्तराखंड की टीम ने जम्मू कश्मीर की टीम को 11-0 से पराजित किया। उत्तराखंड की टीम की ओर से अर्पित सिंह कोहली और खिलाड़ी बिष्ट महेंद्र सिंह ने तीन-तीन गोल किए। अर्पित सिंह कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच चंडीगढ़ बनाम पंजाब के बीच खेला गया। इसमें चंडीगढ़ की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। चंडीगढ़ की ओर से गुरजीत सिंह और मिसबाह खान ने एक-एक गोल किए। चंडीगढ़ की टीम के गोल कीपर गौरव कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड से सम्मानित किया। मैच में भाजपा के जिला महामंत्री अमित साहू, उपक्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, हाॅकी प्रशिक्षिका सुषमा कुमारी, वरिष्ठ खिलाड़ी ब्रजेंद्र यादव, सुनीता तिवारी, गौतम दास, राजा खान, विकास उपाध्याय मौजूद रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें