फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में अधिक तापमान व जलवायु से पथरी के मरीज अधिक

विज्ञापन
ओरछा में आयोजित यूरोलॉजिस्टों के वार्षिक सम्मेलन में वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यूरोलॉजी विशेषज्ञों का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन ओरछा में हुआ। यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि पथरी की समस्या आजकल काफी व्यापक है। विशेष तौर पर बुंदेलखंड में अधिक तापमान और जलवायु के कारण पथरी के मरीजों की संख्या बहुत अधिक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पथरी के उपचार की पद्धति में हाल ही में काफी बदलाव हुआ है। लेजर और दूरबीन से बिना चीर-फाड़ या बडे़ ऑपरेशन के बिना मरीज पथरी से छुटकारा पा सकता है। दूरबीन अब सभी आधुनिक विशेषज्ञों के पास उपलब्ध है। इस इलाज में मरीज को कम तकलीफ होती है। खर्च भी कम आता है। मरीज भी जल्द स्वस्थ हो जाता है।

वहीं, मुख्य अतिथि यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. अनंत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से आए डॉक्टरों को बुलाना सराहनीय कार्य है। भविष्य में ऐसा विश्वास है कि यूरो-नेफ्रो क्लब झांसी आगे भी वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन करता रहेगा।
विज्ञापन


आयोजन अध्यक्ष डॉ. एके सांवल, सचिव डॉ. मनीष जैन, डॉ. समीर त्रिवेदी, डॉ. अनिल जैन ने भी विचार रखे। डॉ. देवाशीश कौशल व डॉ. आराधना कनकने ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. विजय वोरा, डॉ. संजय चौबे, डॉ. नवल खुराना, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. जनक राजपूत, डॉ. राजकुमार राजपूत, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश प्रताप, डॉ. कामद दीक्षित, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. मुकेश नजा, डॉ. विनीता सांवल, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. केएन आर्य मौजूद रहे।

मूत्र, जनन रोग पर दिया व्याख्यान
अधिवेशन के पहले दिन वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. शिवम प्रियदर्शी, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. राजकुमार राजपूत, डॉ. राजकुमार राजपूत, डॉ. अपुल गोयल, डॉ. सुधीर राठी, डॉ. दिलीप मिश्रा, डॉ. सलिल टंडन, डॉ. अजीत वजै, प्रो. राजीव सिन्हा, डॉ. यूएस द्विवेदी, डॉ. पीके जिंदल आदि ने मूत्र व जनन रोग पर व्याख्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें