फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 300 रुपये अधिक पर बेची जा रही थी यूरिया, 2 लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। किसानों के खाद की किल्लत की शिकायत पर कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बृहस्पतिवार को गुरसराय और मोठ में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। एक दुकान पर रजिस्टर अधूरा मिला तो दूसरी पर यूरिया निर्धारित दर से 300 रुपये ज्यादा पर बेचा जा रहा था। कृषि अधिकारी ने दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन




कृषि अधिकारी ने मोठ में अग्रवाल इंटरप्राइजेज के यहां पाया कि दुकानदार यूरिया की बोरी निर्धारित 266.50 रुपये के बजाय 566.50 रुपये की बेच रहा था। यानी की एक बोरी वह 300 रुपये अतिरिक्त वसूल रहा था। जरूरतमंद किसान मजबूरी में खरीदते भी मिले। इस पर कृषि अधिकारी ने दुकान पर मौजूद 18 कृषकों को 64 बोरी यूरिया का वितरण अपनी उपस्थित में निर्धारित रेट पर बिकवाई। इसके बाद वह गुरसराय में गेड़ा इंटरप्राइजेज के यहां छापे में रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। कृषि अधिकारी ने दोनों दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उपाध्याय खाद एवं बीज भंडार, मोठ में भीड़ के कारण उर्वरक वितरण बंद था। उन्होंने दुकान खुलवाकर यूरिया का वितरण कराया। गहौई इंटरप्राइजेज फर्म पर अभिलेख और पॉस मशीन का अवलोकन किया। कृषक सेवा सहकारी समिति मोठ और किसान सेवा सहकारी समिति अंबरगढ़ बंद पाई गई। इस पर सचिवों से कारण पूछा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें