फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसिडको के कार्यों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने यूपीसिडको के कराए गए कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ टेक्नीकल टीम भी गठित कर दी है। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि, बुंदेलखंड विकास निधि एवं 50 लाख से अधिक लागत की परियोजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला पंचायत की 2.38 करोड़ रुपये से स्वीकृत सड़क के लिए धनराशि जारी हो गई लेकिन, अब तक कोई व्यय नहीं किया गया। यूपीसिडको को पिछले वित्तीय वर्ष में 12 कार्य कराने थे। इसकी कुल लागत 45.71 करोड़ है। इसमें से 26.10 करोड़ जारी कर दिए गए लेकिन, सिर्फ 18.05 करोड़ ही व्यय किए गए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यो की जांच के साथ ही गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में जिमनास्टिक हॉल के निर्माण भी जल्द पूरा कराने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने एमपी-एमएलए विकास निधि की भी समीक्षा करते हुए कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, सीएमओ गजेंद्र निगम, पीडी उपेंद्र पाल, डीडीओ सुनील कुमार, पीडब्ल्यूडी अभियंता बीएल सिंह, सुनील कुमार, उमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें