वेतन न मिलने के कारण मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।
झांसी। वेतन न मिलने से नाराज मेडिकल कॉलेज में तैनात संविदा सफाई कर्मचारी बुधवार की सुबह धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि चार माह से किसी को भी वेतन नहीं मिला है। इससे अब खाने-पीने के भी लाले पड़ने लगे हैं। सभी का कहना है प्रशासन से कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या दूर नहीं हो सकी।
मेडिकल कॉलेज में करीब 350 संविदा सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। करीब चार माह से वेतन न मिलने के चलते बुधवार सुबह सभी कोविड बिल्डिंग के पीछे धरने पर बैठ गए। सभी की मांग है कि उनको तीन माह का अतिरिक्त वेतन दिलाया जाए। वेतन न मिलने से खाने के भी लाले पड़ गए हैं। कई बार शिकायत के बाद अब तक उनको वेतन नहीं दिया जा सका।