फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना ज्यादा करोगे काम, उतने मिलेंगे दाम

विज्ञापन
uprctc - फोटो : demo
विज्ञापन
होली के लिए रोडवेज ने तैयारियां कर ली हैं। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 17 से 24 मार्च तक कोई अवकाश नहीं मिलेगा। मुख्यालय ने वर्कशॉप कर्मचारियों के अलावा चालक - परिचालकों के लिए प्रोत्साहन स्कीम घोषित कर दी है। जो जितना ज्यादा काम करेगा, उसे उतना पैसा मिलेगा।
विज्ञापन

कानपुर, लखनऊ रूट के अलावा ग्रामीण इलाकों में होली के पर्व अवसर पर यात्रियों की भारी संख्या रोडवेज की बसों में सफर करती है। इनके आवागमन में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा के अनुसार होली के अवसर पर अगर चालक - परिचालक सात दिन डयूटी करते हैं, तो उन्हें तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एकमुश्त 2100 रुपये अतिरिक्त मिलेगा। अगर आठ दिन ड्यूटी काम करते हैं और 300 किलोमीटर से अधिक बस चलाते हैं, तो उन्हें प्रतिदिन 350 रुपये की हिसाब से एकमुश्त 2800 सौ रुपये प्राप्त होंगे। मानक से अधिक चलने पर 55 पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिया जाएगा। कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों को आठ दिन ड्यूटी करने पर 850 रुपये प्राप्त होगा।   


कुंभ की शटल बसें भी देंगी सेवा
होली पर यात्रियों के लिए एसी व कुंभ की शटल बसें भी उपलब्ध रहेंगी। कुं भ में चली दस शटल बसें झांसी में वापस आ गई हैं। एआरएम रामलवट के अनुसार वर्तमान में झांसी से 143 बसें चल रही हैं। इनमें चार एसी जनरथ बसें भी शामिल हैं। उनके अनुसार पर्व अवसर पर 20 रिजर्व बसें कानपुर, लखनऊ रूट के अलावा ग्रामीण अंचलों के यात्रियों के लिए रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें