फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिता की मौत की खबर सुनकर बेटे ने घर भेज दी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। सीपरी बाजार के ब्रह्म नगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की मौत के बाद गाजियाबाद में रहने वाले उसके बेटे ने घर पर पुलिस भेज दी। बेटे ने जहर देकर पिता की हत्या की आशंका जताई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

ब्रह्म नगर कॉलोनी निवासी संजीव खरे (52) परिवार के साथ रहते थे। घर में ही वह टीवी पार्ट की दुकान चलाते थे। बेटा माधव गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर में संजीव, पत्नी संगीता और बेटी चंचल के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद संजीव लेटे थे। फोन पर बेटे माधव से बात की। कुछ देर बाद वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उनको मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। यह बात मालूम चलते ही माधव ने डायल-112 में फोन करके पुलिस को घर भेज दिया। सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। बेटा जहर देने का आरोप लगा रहा था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें